Wednesday, October 21st, 2026

आरबीआई ने दो बैंकों के लाइसेंस रद्द किए, कहीं आपका तो नहीं था खाता

नई दिल्ली
रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में संचालित हो रहे दो सहकारी बैंकों के बैंक लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। आरबीआई ने दो अलग बयानों में कहा कि उसने बुलढ़ाणा स्थित मल्कापुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड और बेंगलुरु स्थित सुश्रुति सौहार्द सहकार बैंक नियमित के बैंकिंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
 

बयान के मुताबिक, बुधवार का कारोबार बंद होने के बाद ये दोनों सहकारी बैंक किसी तरह का बैंक से जुड़े कामकाज नहीं कर पाएंगे। केंद्रीय बैंक ने इन सहकारी बैंकों के पास समुचित पूंजी एवं आय संभावनाओं का अभाव देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे पहले केरल स्थित अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक और कर्नाटक स्थित महालक्ष्मी सहकारी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था।

 

 

#आरबीआई

Source : Agency

पाठको की राय