Tuesday, October 20th, 2026

आरबीआई ने नीरज निगम को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

मुंबई
 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीरज निगम को सोमवार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण समेत चार विभागों की कमान अब उनके हाथों में होगी।

इससे पहले निगम, भोपाल स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में निदेशक पद पर थे। वह आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं। इस क्षेत्र में उन्हें तीन दशक से भी अधिक समय का अनुभव है।

आरबीआई ने एक बयान में बताया कि कार्यकारी निदेशक के तौर पर निगम उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग, कानून विभाग और सचिव विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

#आरबीआई ने नीरज निगम

Source : Agency

पाठको की राय