Tuesday, October 20th, 2026

रेयो वैलेकानो ने ओसासुना को 3-1 से हराया

मैड्रिड
रेयो वैलेकानो ने दूसरे हाफ में तीन शानदार गोल करके शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी की और ओसासुना को 3-1 से हराया जो उसकी स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के वर्तमान सत्र में पहली जीत है।

राउल गार्सिया डी हारो ने 26वें मिनट के बाद लंबी दूरी से गोल करके ओसासुना को बढ़त दिला दी लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह से रेयो के नाम रहा। रेयो की तरफ से अब्दुल मुमिन ने 49वें में बराबरी का गोल किया जबकि आंद्रेई रतिउ ने बॉक्स के ठीक बाहर से पेप चावरिया के पास पर खूबसूरत गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया।
रेयो की तरफ से तीसरा गोल उनाई लोपेज़ ने 25 गज की दूरी से किया। इस जीत से रेयो छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि ओसासुना उससे चार स्थान पीछे है।

 

 

#Rayo Vallecano

Source : Agency

पाठको की राय