रवि मलिमथ होंगे प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
भोपाल
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब न्यायमूर्ति आर मालिमठ (rv malimath) होंगे। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक का स्थानांतरण हिमाचल प्रदेश किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के 8 राज्यों के मुख्य न्यायाधीशों के नामों और कई जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश स्थानांतरित किया गया है। जबकि हिमाचल के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ (ravi vijaykumar malimath) को मध्यप्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। 25 मई 1962 को जन्मे मलिमथ इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट और कर्नाटक हाईकोर्ट में भी रह चुके हैं। इससे पहले मलिमथ हिमाचल हाईकोर्ट के 7 जनवरी से 30 जून तक जज रह चुके हैं। जबकि 28 जुलाई 2020 से 6 जनवरी 2021 तक उत्तराखंड के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं।
खबरों के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय कॉलेजियम की लंबी बैठकों के बाद 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और हाईकोर्ट के 28 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की गई है। जिन हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिलेंगे उनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कोलकाता, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय और गुजरात शामिल हैं।
यह होंगे चीफ जस्टिस
हाईकोर्ट चीफ जस्टिस
मध्यप्रदेश आरवी मलिमथ
गुजरात अरविंद कुमार
इलाहाबाद राजेश बिंदल
कोलकाता प्रकाश श्रीवास्तव
आंध्रप्रदेश प्रशांत कुमार मिश्रा
कर्नाटक रितुराज अवस्थी
तेलंगाना सतीश चंद्र शर्मा
मेघालय रंजित वी मोरे
इनका हुआ तबादला
चीफ जस्टिस वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
मोहम्मद रफीक मध्यप्रदेश हिमाचल प्रदेश
अरुप कुमार गोस्वामी आंध्रप्रदेश छत्तीसगढ़
अकील कुरैशी त्रिपुरा राजस्थान
इंद्रजीत मोहंती राजस्थान त्रिपुरा
बिस्वनाथ सोमद्दार मेघालय सिक्किम

पाठको की राय