Wednesday, October 21st, 2026

रवीना टंडन पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे उनकी गाड़ी से टक्कर लगी, रोड रेज केस में क्लीन चिट मिली

मुंबई
रवीना टंडन पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे उनकी गाड़ी से टक्कर लगी है। दरअसल, रवीना के घर के बाहर एक्ट्रेस के ड्राइवर पर कुछ लोगों ने अटैक कर दिया था। इस दौरान का वीडियो भी आया था जहां रवीना यह बोलती दिखी थीं कि मत मारो। अब इस केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रवीना ने अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि इससे क्या सबक मिला है।

क्या सीखा सबक
रवीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'थैंक्यू इतना प्यार, विश्वास और सपोर्ट देने के लिए। इस स्टोरी का मोरल क्या है? डैशकम और सीसीटीवी लगाओ। रवीना ने उस खबर का भी स्क्रीनशॉट रखा है जिसमें यह बताया गया है कि उन्हें क्लीन चिट मिली है।'

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के मुताबिक 1 जून के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा है कि रवीना की गाड़ी से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने कन्फर्म कर दिया है कि ना तो एक्टर और ना ही उनके गाड़ी ने रैश ड्राइविंग की है। वह तो उलटा गाड़ी रिवर्स कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने पुलिस से कहा कि अगर हमें गाड़ी लग जाती तो। इसके अलावा रवीना पर झूठे आरोप लगे कि उन्होंने और ड्राइवर ने शराब पी रखी थी जबकि ऐसा नहीं है।

प्रोफेशनल लाइफ
रवीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट पटना शुक्ला में नजर आईं जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। अब वह वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

 

#Raveena Tandon

Source : Agency

पाठको की राय