Tuesday, October 20th, 2026

बेटी राशा के साथ त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर पहुंची रवीना टंडन

मुंबई

अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी राशा थडानी  के साथ बुधवार को त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर और श्री घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की, जिनमें वह और उनकी बेटी मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं।

रविना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ओम नम: शिवाय। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। लोग दोनों की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के वेरुल गांव में है। यह 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। रवीना को हाल ही में वेब सीरीज पटना शुक्ला में देखा गया। इस फिल्म की कहानी एक निडर वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छात्र को शिक्षा घोटाले में फंसता देखकर मामले को अपने हाथों में लेती है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि वह एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी है। पटना शुक्ला डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय