Thursday, October 22nd, 2026

जिला अस्पताल के मचुर्री में रखे शव को रात भर चूहे कुतरते रहे

बीजापुर

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद मचुर्री (शवगृह) में शव को रखा गया था, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मचुर्री में रखे एक शव को रात भर चूहे कुतरते रहे। सुबह शव लेने जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देखकर परिजनों में काफी आक्रोश है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घोर लापरवाही के लिये विधायक विक्रम मंडावी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज से माफी मांगें और मामले में दोषी पाये जाने वाले जिम्मेदारों पर कार्यवाही करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर नगर के व्यापारी दिलीप चांडक के परिवार से जुड़ा है। दिलीप के मुताबिक उनकी मां श्रीमती सरस्वती चांडक का कल निधन हो गया। दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया जाना था, जिसे ध्यान में रखते हुए शव को सुरक्षित रखने के लिए मचुर्री (शवगृह) में शव को रखवा दिया सुबह शव लेने जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देखकर परेसान हो गये, मचुर्री (शवगृह) का डीप फ्रीजर बन्द मिला, इतना ही नहीं चूहों ने शरीर •े कई अंग कुतरे मिले। घटना से चांडक परिवार बेहद आहत है।

 

Source : Agency

पाठको की राय