Friday, October 23rd, 2026

भाजपा के लिए नियम तोड़ रहे रतलाम के कलेक्टर

 

भोपाल
 पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सखलेचा ने कहा है कि रतलाम के कलेक्टर

नियमो के विपरीत काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष  में काम करते हुए सैलाना नगर पंचायत के चुनाव में अनुचित कार्यवाही कर हैं।
श्री सखलेचा ने कहा कि 18 अक्टूबर को सैलाना नगर पंचायत के चुनाव होने जा रहे हैं। इसके पहले कलेक्टर ने चेतन शुक्ला, जगदीश पाटीदार , मंगलेश कसेरा को नोटिस देकर साबित कर दिया है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे । भाजपा उम्मीदवारों  के समर्थन में कलेक्टर काम करते हुए पद की गरिमा को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
श्री सखलेचा ने आरोप लगाया कि कलेक्टर अपनी अधिकारिता के बाहर जाकर अध्यादेश के विपरीत,  नियम के विपरीत और यहां तक की संविधान की धारा  विपरीत कार्य कर रहे हैं।
श्री सखलेचा ने कहा कि सैलाना चुनाव में कलेक्टर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उनको तत्काल हटाया जाए।
इस मामले की सप्रमाण शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को भी की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय