Thursday, October 22nd, 2026

राशन दुकान अब सोमवार की जगह रविवार को रहेगा बंद

धमतरी

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के तहत उपभोक्ताओं को उनके राशन कार्डों पर खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने जिले में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालित होने के समय में आंशिक संशोधन आदेश जारी किया है। आदेशानुसार जिले में स्थित सभी पीडीएस सेंटर अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम 6.30 बजे तक खुलेंगे। केन्द्रों में भोजन अवकाश का समय दोपहर डेढ़ से दो बजे तक रहेगा तथा रविवार को अवकाश रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय