Thursday, October 22nd, 2026

मध्य प्रदेश के जिन 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जागरूकता के लिए रथ रवाना

भोपाल
मध्य प्रदेश के जिन 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य के औसत से भी कम मतदान रहा, वहां मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल से मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किए गए 75 विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ संबंधित क्षेत्रों में 20 अप्रैल तक मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करेंगे।

रथों में प्लाज्मा टीवी लगी है, जिसके माध्यम से मतदाता जागरूकता गीत, रील, वीडियो दिखाकर मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा। ये रथ मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, गुना, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, भोपाल, देवास, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन एवं रतलाम के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की देखरेख में यह गतिविधि संचालित होगी।

 

#मतदान जागरूकता

Source : Agency

पाठको की राय