Tuesday, October 20th, 2026

19 नवंबर को नहीं चलेगी गरीब रथ एक्सप्रेस

 जबलपुर

जबलपुर (Jabalpur) से मुम्बई (Mumbai) की यात्रा करने वाले मुसाफिर ध्यान दें. गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) 19 नवंबर 2022 को नहीं चलेगी. इसी तरह वापसी में 20 नवंबर को मुम्बई से जबलपुर के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस स्थगित रहेगी. इसके साथ ही कुछ ट्रेन दादर स्टेशन (Dadar Railway Station) पर समाप्त होकर वापसी में यहीं से शुरू होंगी.

पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद स्टेशन के बीच रोड ओवरब्रिज का कार्य होने वाला है, जिसके लिए मध्य रेल, मुंबई द्वारा 19 एवं 20 नवंबर 2022 को स्पेशल ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को शॉर्ट टर्मिनेटेड/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है.

रद्द गाड़ियां-

1. जबलपुर से प्रारंभ होने वाली गाड़ी क्रमांक 12187 जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस 19 नवंबर 2022 को रद्द रहेगी.

2. मुंबई से चलकर जबलपुर आने वाली गाड़ी क्रमांक 12188 मुंबई- जबलपुर गरीब रथ 20 नवंबर 2022 को रद्द रहेगी.


-शॉर्ट टर्मिनेटेड गाड़ियां-
18 नवंबर 2022 को अपने गंतव्य स्टेशन से प्रारंभ होने वाली चार रेलगाड़ियां दादर स्टेशन पर समाप्त हो जाएंगी

1. गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल
4. गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल

-19 नवंबर 2022 को अपने गंतव्य स्टेशन से प्रारंभ होने वाली तीन रेलगाड़ियां दादर स्टेशन पर समाप्त हो जाएंगी
1. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस

-शॉर्ट ओरिजिनेटेड गाड़ियां-

19 नवंबर 2022 को गाड़ी संख्या 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी.

इसी तरह 20 नवंबर 2022 को चार रेलगाड़ियां दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी.

1. गाड़ी संख्या 22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 12534 मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 12322 मुंबई-हावड़ा मेल
4. गाड़ी संख्या 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस

इसी तरह 21 नवंबर 2022 को गाड़ी संख्या 22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी. रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है तथा अपील की है कि यात्रा शुरू करने के पहले एनटीईएस / 139 पर जरूर संपर्क करें.

 

#गरीब रथ एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय