Wednesday, October 21st, 2026

रश्मिका मंदना ने एनिमल की शूटिंग पूरी की

मुंबई.
जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है। रश्मिका मंदाना ने फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आयेंगी।रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्होंने फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी में रश्मिका ने 'एनिमल' की कास्ट की तारीफ की।

रश्मिका मंदान ने लिखा, फिल्म एनमिल अचानक मेरे पास आई। मैं आश्चर्यजनक थी लेकिन वास्तव में मैं एनिमल के लिए बेहद उत्साहित भी थी। निश्चित रूप से मैं पूरी टीम के साथ काम करना चाहती थी। मुझे लगता है कि मैंने फिल्म के लिए लगभग 50 दिनों तक शूटिंग की है। अब जब शूट खत्म हो गया है तो मुझे एक खालीपन सा महसूस होने लगा है। पूरी टीम बहुत प्यारी थी।

सेट पर काम करने वाले लोग बहुत ही पेशेवर और दयालु थे। मैंने उनसे कई बार बताया था कि मैं उन सभी के साथ 1000 बार भी काम करने के लिए तैयार हूं। मैं रणबीर के साथ काम करने के लिए नर्वस महसूस कर रही थी। भगवान ने उन्हें वाकई में समय लेकर बनाया है। वह अच्छे अभिनेता हैं, साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी। 'एनिमल' 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है।

 

 

#Rashmika Mandanna

Source : Agency

पाठको की राय