Friday, October 23rd, 2026

राशिद खान नहीं मानते हैं विराट कोहली को आउट ऑफ फॉर्म, बताया इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली
विराट कोहली के फिटनेस की तारीफ उनके साथी खिलाड़ी के अलावा कई पूर्व दिग्गज भी कर चुके हैं। हाल ही में टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट के फिटनेस को लेकर कहा था कि इस मामले में कोई भी क्रिकेटर उनके आस-पास नहीं है। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने विराट कोहली को लेकर ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है जब वह उन्हें देखकर पूरी तरह से अचंभित रह गए थे।

आइपीएल 2022 का है किस्सा
विराट कोहली के लिए आइपीएल 2022 का सीजन खास नहीं गया था। बावजूद इसके राशिद खान ने गुजरात और आरसीबी के बीच मैच से पहले का एक किस्सा सुनाया जब वह कोहली को प्रैक्टिस करते देख चौंक गए थे। राशिद ने कहा कि आइपीएल के दौरान, आरसीबी के खिलाफ अगले दिन हमारा एक मैच था। नेट्स में, मैं विराट के नेट्स से बाहर जाने के समय पर नजर रखे हुए था। ईमानदारी से कहूं तो उसने ढाई घंटे तक बल्लेबाजी की। मैं ऐसा हैरान हुआ क्योंकि हमारा प्रैक्टिस सेशन खत्म हो गया था फिर भी वह बल्लेबाजी कर रहे थे। अगले दिन उन्होंने हमारे खिलाफ 70 रन बनाए। उसकी मानसिकता बहुत सकारात्मक है।'

राशिद ने कहा कि 'कोहली आउट ऑफ फॉर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे लोगों को इतनी उम्मीदें हैं जिससे लगता है कि वह लंबे समय से रन नहीं कर रहे लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने अपनी टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है।' राशिद यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'जब वह खेलता है तो ऐसे शॉट्स खेलता है कि आप बोलोगे कि बिल्कुल आउट ऑफ फॉर्म नहीं है। मैं तो यही कहूंगा कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं है।' दरअसल लोग उनसे हर दूसरे मैच में शतक की उम्मीद करते हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में जिस तरह की पारी खेली है दूसरे बल्लेबाज होते तो उन्हें इन फॉर्म कहा जाता।

 

#Rashid Khan

Source : Agency

पाठको की राय