Friday, October 23rd, 2026

घर में घुसकर नाबालिग से रेप, पंचायत में नहीं सुलझा तो थाने पहुंचा मामला

सीतामढ़ी
सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र एक मोहल्ले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पंचायती से मामला नहीं सुलझने पर पीड़ित के परिजन न्याय के लिए सोमवार को मेहसौल ओपी पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। इसके बाद पीड़ित के पिता के बयान पर गैंगरेप किये जाने की एफआईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी जितेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि एफआईआर में मो. असलम के पुत्र मो. कफील व उसके दोस्त अनवर समेत तीन को आरोपित किया गया है।  गत चार दिसंबर को पीड़िता के माता-पिता मुजफ्फरपुर गये थे। इसी दौरान तीनों आरोपित उसके घर में घुस गए। नाबालिग का मुंह बांध कर रेप किया। मुजफ्फरपुर से लौटे माता-पिता ने अपनी बेटी को बेहोशी की हालत में नीचे गिरा पाया।  होश में आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद पंचायती बुलायी गयी। लेकिन पंचायती में बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा।

 

 

#Rape

Source : Agency

पाठको की राय