Saturday, October 24th, 2026

रेप का आरोपी गिरफ्तार, हुआ जेल दाखिल

कांकेर

22 अप्रैल शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान से वह अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी उसका पूर्व परिचित युवक आशीष सारथी ने उसे रास्ते मे रोक लिया और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष सारथी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी आशीष भी कांकेर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय