Tuesday, October 20th, 2026

कंगना रनोट स्टारर सीता में लंकेश रावण का रोल प्ले करेंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में आलौकिक देसाई की बिग बजट माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म सीता द इनकारेशन साइन कर ली है। इस फिल्म में कंगना रनोट माता सीता के रोल में दिखेंगी जिसकी अनाउंसमेंट भी एक्ट्रेस ने कर दी है। इसी के साथ अब खबरें हैं पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव रोल निभाकर तारीफें हासिल करने वाले रणवीर सिंह इस फिल्म में भी लंकेश राव के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार द इनकारनेशन सीता के मेकर्स ने रणवीर सिंह को फिल्म में लंकेश रावण का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया है। एक्टर को ये आॅफर मई में दिया गया था जिसके बाद से ही उनके और मेकर्स के बीच चर्चा जारी है। फिलहाल रणवीर फिल्म के फाइनल नरेशन के इंतजार में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर इस फिल्म और रोल के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सीता एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है जिसे बाहुबली की तरह तैयार किया जाएगा। कंगना से पहले इस फिल्म में करीना कपूर खान को सीता का रोल दिया जा रहा था, हालांकि ज्यादा फीस की मांग करने पर उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। फिल्म के डायलॉग और लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने तैयार की है जिसे सलोनी शर्मा और अंशिता देसाई मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बॉलीवुड में रामायण फिल्म भी बेहद चर्चा में है जिसमें कृति सेनन और प्रभास अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये भी एक माइथोलॉजिकल फिल्म होने वाली है जिसे रामायण की कहानी पर बनाया जाने वाला है। जबकि सीता द इनकारेशन माता सीता की कहानी पर उन्हीं के एंगल से तैयार की जा रही है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर
सीता के अलावा रणवीर सिंह के पास कई बड़ी फिल्मों के आॅफर हैं। रणवीर ने हाल ही में करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साइन की है जिसमें उनके साथ गली बॉय को-स्टार आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजूबावरा में भी दिखेंगे। 83 फिल्म भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जो पिछले एक साल से टल रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय