Tuesday, October 20th, 2026

रणवीर सिंह ने ओबेरॉय एक्सक्विसाइट के टॉवर ए में 43वीं मंजिल के दो फ्लैट बेचे

मुंबई

एक्टर रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा बिजनेस की फिल्ड में भी काफी एक्टिव हैं। वो प्रॉपर्टीज में लगातार इन्वेस्ट करते रहते हैं। उनके मुंबई में कई फ्लैट्स हैं, जिनमें से दो को हाल ही में एक्टर ने बेचा है और इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिली है। रणवीर सिंह ने मुंबई के एक लग्जरी टावर में दो फ्लैट बेचे हैं। एक्टर रियल एस्टेट में कई सालों से निवेश करते हैं, जिन्होंने हाल ही में साउथ बांद्रा में 119 करोड़ में एक क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। कई बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से ही प्रॉपर्टी में निवेश करते आ रहे हैं और रणवीर सिंह भी उनमें से एक हैं। एक्टर ने गोरेगांव में एक लग्जरी टावर में दो फ्लैट बेचे हैं। दोनों फ्लैट्स की कीमत 15.24 करोड़ रुपये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय रणवीर सिंह और उनकी मां अंजू जुगजीत सिंह भवनानी ने गोरेगांव में ओबेरॉय एक्सक्विसाइट के टॉवर ए में 43वीं मंजिल पर दो फ्लैट बेचे हैं। एक्टर ने दिसंबर 2014 में इन फ्लैट्स को 4.64 करोड़ में खरीदे थे, जिनमें तीन पार्किंग हैं। खरीद पर दोनों फ्लैट के लिए 45.75 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है।

रणवीर सिंह की 119 करोड़ की प्रॉपर्टी
ओबेरॉय एक्सक्विज़िट एक लग्जरी कॉम्प्लेक्स है जिसे ओबेरॉय रियल्टी द्वारा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ओबेरॉय मॉल के करीब बनाया गया है। रणवीर सिंह एक एक्टिव रियल एस्टेट निवेशक हैं, और उन्होंने जुलाई 2022 में बांद्रा में 119 करोड़ की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी। समंदर के सामने वाली इस बिल्डिंग में चार फ्लैट रणवीर सिंह और उनके पिता जुगजीत भवनानी की कंपनी ने खरीदे थे।

इन स्टार्स ने किया है इन्वेस्ट
अमिताभ बच्चन, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, अजय देवगन और काजोल, प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने हाल ही में कई प्रॉपर्टीज में निवेश किया है। नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) की करोड़ों रुपये की संपत्तियां महीनों से बेकार पड़ी हैं, जिनकी संख्या लगभग 50 है।

मुंबई में खाली पड़ी हैं महंगी प्रॉपर्टीज
एक सामाजिक कार्यकर्ता नितिन कंधारी ने अफसोस जताते हुए कहा, 'वाशी, कोपर खैराने, सानपाड़ा, नेरुल, शिरावने और सीबीडी-बेलापुर में नए बाजार बनाए गए हैं। इनका अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। फेरीवालों को अभी तक वहां अपनी जगह नहीं दी गई है, वे सड़कों और फुटपाथों पर अपना काम कर रहे हैं और सामान बेच रहे हैं।'

 

Source : Agency

पाठको की राय