Monday, October 19th, 2026

रंजीता के पेड पीरियड लीव अभियान की मध्‍य प्रदेश में दस्‍तक

भोपाल
मुश्किल दिनों में कामकाजी महिलाओं को एक दिन का सवेतन अवकाश दिलवाने की रंजीता प्रियदर्शिनी की मुहिम रंग लाती नजर आ रही है।

ओडिशा की बेटी व छत्‍तीसगढ़ में एलएलएम की स्‍टेडेंट रंजीता के पेड पीरियड लीव अभियान ने अब मध्‍य प्रदेश में भी दस्‍तक दे दी है। रंजीता उत्‍तराखंड के बाद अब मध्‍य प्रदेश के दौरे पर है।

इस दौरान रंजीता ने मध्‍य प्रदेश के श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की और उन्‍हें अभियान को प्रदेश में लागू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री सिंह ने आश्‍वासन दिया कि मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। जल्‍द ही कोई सकारात्‍मक उठाकर कामकाजी महिलाओं को राहत प्रदान की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि रंजीता प्रियदर्शिनी के पेड पीरियड अभियान से प्रेरित होकर ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश व दिल्‍ली की करीब डेढ़ दर्जन कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देना शुरू भी कर दिया है।

मीडिया से बातचीत में रंजीता प्रियदर्शिनी ने बताया कि मध्‍य प्रदेश से पहले वे केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व उत्‍तराखंड, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली आदि में श्रम मत्रियों व विधायकों और अन्‍य कई संगठनों के मुखिया से भी पेड पीरियड लीव अभियान को देश में लागू करवाने के लिए मुलाकात कर चुकी हैं।

 

#Ranjita

Source : Agency

पाठको की राय