Wednesday, October 21st, 2026

रणजी ट्रॉफी: विदर्भ टीम की कप्तानी करेंगे फैज फजल

नई दिल्ली
अनुभवी बल्लेबाज फैज फजल 13 जनवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में विदर्भ की 18 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज अक्षय वाडकर को फजल के साथ उप कप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने केरल के खिलाफ 13 जनवरी और राजस्थान के खिलाफ 20 जनवरी से शुरू होने वाले मैचों के लिए टीम चुनी है।  18 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज सिद्धेश वाथ, गणेश सतीश और अपूर्व वानखेड़े भी शामिल हैं। यश राठौड़, ललित यादव, आदित्य ठाकरे और अनुभवी ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। विदर्भ अपने लीग मैच बेंगलुरु में खेलेगा।

टीम इस प्रकार है : फैज फजल (कप्तान), अक्षय वाडकर (उप कप्तान) अथर्व तायडे, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), आर संजय, मोहित काले, यश राठौड़, अक्षय वाखरे, आदित्य सरवटे, अक्षय कर्णवार, ललित यादव, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, प्रफुल हिंगे, सिद्धेश नेरल और गणेश भोसले।

 

 

#Ranji Trophy

Source : Agency

पाठको की राय