Tuesday, October 20th, 2026

विवादित कमेंट कर फंसे Randeep Hooda,गिरफ्तारी की मांग

मुंबई
 बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इन दिनों विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. मुनमुन दत्ता  और युविका चौधरी  की तरह ही अब रणदीप हुड्डा  भी विवादों में घिर गए हैं. इन दोनों एकट्रेस की तर ही रणदीप हुड्डा ने भी जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है, वो भी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती  पर. शुक्रवार की सुबह से अरेस्ट रणदीप हुड्डा और मायावती ट्रेंड कर रहा है.
उठी गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का एक वीडियो बीते दिन से वायरल हो रहा है. इसमें वे उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. अब ऐसे में ट्विटर पर अरेस्ट रणदीप हुड्डा ट्रेंड हो रहा है. बसपा और मायावती समर्थ लगातार एक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

#Randeep Hooda

Source : Agency

पाठको की राय