ब्रेकअप एक्सपर्ट के रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से फिल्ममेकर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर कपूर एक ब्रेकअप एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लव रंजन के साथ राहुल मोदी ने इस फिल्म का लेखन किया है। खबरों की मानें तो फिल्म में श्रद्धा एक वेट्रेस की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म अगले साल मार्च में होली के मौके पर 18 मार्च को रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। लव रंजन पहली बार इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के साथ काम करने जा रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को भी किसी फिल्म में पहली बार देखा जाएगा। फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल गाजियाबाद में शुरू हुई थी। इसके बाद इसे दिल्ली और मुंबई में फिल्माया गया। फिल्म का आखिरी इंटरनेशनल शेड्यूल जनवरी 2022 में स्पेन में शुरू होने की उम्मीद है।

पाठको की राय