Tuesday, October 20th, 2026

जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक रणबीर कपूर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक्टर ईरोज नाऊ के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। रणबीर एक लव स्टोरी से डिजिटल डेब्यू करेंगे जिसका टाईटल ऐसा वैसा प्यार होने वाला है। इसमें चार अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई जाने वाली हैं जो एक दूसरे से जुड़ी हुई होंगी। हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर हमेशा से ही अपनी पॉवर पैक परफॉर्मेंस से हर ग्रुप की आॅडियंस को इंप्रेस करते आए हैं। उनके आॅन स्क्रीन चार्म को दुनियाभर की कई लड़कियों का प्यार मिलता है। ये देखकर कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर मेकर्स रणबीर को अपनी लव बेस्ट एंथोलॉजी में महत्वपूर्ण रोल देते हैं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर के फैंस उसे ऐसा वैसा प्यार में देखकर बेहद एक्साइटेड होंगे। आखिरी बार साल 2018 की फिल्म संजू में नजर आने के बाद जल्द ही एक्टर आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर शमशेरा फिल्म में भी काम कर रहे हैं जिसमें एक्टर वाणी कपूर के साथ दिखेंगे। साथ ही रणबीर के पास लव रंजन की अनटाईटल फिल्म भी है जिसमें उनकी पेयरिंग श्रद्धा कपूर के साथ होने वाली है।

 

Source : Agency

पाठको की राय