Tuesday, October 20th, 2026

रणबीर कपूर फैंस को देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज?  

 नई दिल्ली  
इन दिनों महामारी के कारण बॉलीवुड सेलेब्स के कई बड़े प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। वहीं इस बीच अभिनेता रणबीर कपूर के एक वीडियो ने सभी चौंका दिया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई ये सवाल कर रहा है कि क्या रणबीर कपूर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं? वीडियो में रणबीर कुछ ऐसी ही हिंट देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये प्रोजेक्ट कुछ वक्त बाद सामने आने वाला है। वहीं इसके लिए रणबीर ने प्रमोशन अभी से ही शुरू कर दिया है। इस वायरल वीडियो ने जाहिर तौर पर उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
 
दरअसल, नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रणबीर कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं- 'नेटफ्लिक्स पर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, कार्टून...यानी फैमिली के लिए पूरा एंटरटेनमेंट, अभी आप सब बिजी हो तो मिलते हैं, क्रिकेट के बाद'। इस वीडियो में हिंट दी गई है कि आईपीएल सीजन के बाद रणबीर ओटीटी प्लैटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं।  

 

Source : Agency

पाठको की राय