Tuesday, October 20th, 2026

रणबीर-आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग खत्म करने से पहले शूट करेंगे एक गाना

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों और अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब खबरें आ रही है कि दोनों मुंबई स्थित एक स्टूडियो में दो हफ्ते के शूटिंग शेड्यूल में ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए गाने की भी शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र के लिए मुंबई स्थित एक स्टूडियों में सेट तैयार किया गया है। जहां फिल्म का गाना शूट होगा। इस गाने में रणबीर-आलिया के साथ करीब 40 जूनियर कलाकार नजर आएंगे। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग और सॉन्ग के शूट को नबंवर के अंत तक खत्म कर लिया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागर्जुन अक्किनेनी, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। खबर के अनुसार आलिया और रणबीर इस साल दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय