Friday, October 23rd, 2026

राणा दंपति को 11 दिन बाद आज मिली जमानत

   मुंबई

 
 हनुमान चालीसा विवाद में गिरफ्तार हुईं सांसद नवनीत राणा, उनके पति और विधायक रवि राणा को आखिरकार जमानत मिल गई है. राणा दंपति को 11 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा, विधायक रवि राणा को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है. कहा गया है कि अगर इन शर्तों को नहीं माना गया या इनका उल्लंघन हुआ तो फिर बेल कैंसल हो जाएगी.

नवनीत राणा और रवि राणा को मुंबई की सेशन कोर्ट ने जमानत दी है. कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपति मामले से जुड़ी कोई भी बात मीडिया के सामने आकर नहीं कह सकते. इसके साथ-साथ वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं. यह भी कहा गया है कि जिस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है वैसा कोई काम वह फिर से नहीं कर सकते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच नवनीत राणा ने ऐलान किया था कि सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी. इसका विरोध जताते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणा परिवार के घर के बाहर प्रदर्शन किया था और पुलिस में शिकायत भी दी थी. इसके बाद राणा दंपति को गिरफ्तार किया गया था और उनको राजद्रोह का केस रजिस्टर किया गया था.

 

Source : Agency

पाठको की राय