Sunday, October 25th, 2026

रमेश वल्यार्नी साथियो सहित अपने घर के बाहर बैठे धरने पर

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन की कडी में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश वल्यार्नी आज अपने घर के बाहर साथियो सहित प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक धरने पर बैठे. धरना प्रदर्शन में उनके साथ कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश प्रवक्ता  एम. ए. इकबाल, शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ङॉ. निरंजन हरितवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन तालेडा शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में उन्होने दो गैस सिलेंडर अपने सामने रखे थे एक सिलेंडर में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के फोटो के साथ वर्ष 2014 में कीमत रुपए 360 अंकित थी और दूसरे सिलेंडर में वर्तमान प्रधानमंत्री के फोटो के साथ कीमत रुपए 880 अंकित थी जिस पर कमेण्ट लिखा था, क्या यही हैं अच्छे दिन ?

 

Source : Agency

पाठको की राय