Thursday, October 22nd, 2026

रमेश पवार महिला क्रिकेट टीम के नए कोच नियुक्त

नई दिल्ली
 टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआइ ने इसकी घोषणा की और इस पोस्ट के लिए बोर्ड को 35 आवेदन मिले थे। क्रिकेट एडवाजरी कमेटी के तीन सदस्य सुलक्षणा नायक, मदन लाल और रुद्र प्रताप सिंह ने आवेदन करने वाले सभी आवेदक का इंटरव्यू किया और अंत में इन्होंने रमेश पवार के नाम पर मुहर लगाई। लगभग 43 साल के रमेश पवार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनके पास कोचिंग का अनुभव है। उनसे पहले टीम इंडिया को कोच डब्ल्यू वी रमन थे।

रमेश पवार की पहचान मुख्य तौर पर एक गेंदबाज के तौर पर रही है और वो राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाजी करते थे। उन्होंने 2004 से लेकर 2007 तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच जबकि 31 वनडे मैच खेले। दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए थे जबकि 31 वनडे मुकाबले में उनके नाम पर कुल 34 विकेट दर्ज है। टेस्ट में 33 रन देकर 3 विकेट जबकि वनडे में 24 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

 

#Ramesh Pawar

Source : Agency

पाठको की राय