Tuesday, October 20th, 2026

रामायण यात्रा ट्रेन 24 अगस्त को रहेगी रद्द

नई दिल्ली
 रामायण यात्रा ट्रेन (Ramayana Yatra Train) के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक लोगों को झटका लगा है. दरअसल, भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) ने बताया है कि 24 अगस्त को चलने वाली रामायण यात्रा ट्रेन रद्द कर दी गई है.

आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है. भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी.


24 अगस्त, 2022 को दिल्ली से शुरू होने यात्रा में अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम जैसी जगहों के दर्शन कराने की योजना थी.

 

#रामायण यात्रा ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय