Tuesday, October 20th, 2026

रमन सिंह ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले- प्रदेश में 50 से 55 सीटों के साथ सत्ता में आएगी भाजपा

राजनांदगांव.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री ने शिरकत कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव से भारी मतों से जीत का दावा किया इसके साथ ही प्रदेश में भी स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। सनसिटी स्थित अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मतदान हो गया है,

उत्सुकता पूरे प्रदेश में है तीन दिसंबर को मतगणना भी हो जाना है मगर जैसे समाचार मिल रहे हैं और अलग-अलग विधानसभाओं से जो बातचीत हो रही चर्चा हो रही है वह बहुत ही उत्साह जनक नतीजे सामने आ रहे हैं। आज की तारीख में मैं यह कह सकता हूं की 90 सीटों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।  आप कोई शंका किसी के मन में नहीं  है, करीब करीब 50 से 55 सीट के ऊपर भारतीय जनता पार्टी जीत जाएगी यह सुनिश्चित हो चुका है। भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी, बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, मुख्यमंत्री कौन होगा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव होगा विधायक दल की बैठक में पहले दिन ही तय हो जाएगा। वहीं राजनांदगांव विधानसभा सीट से अपनी जीत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है, पहले भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है अभी तक जितने चुनाव में जितने वोटो का अंतर था इस चुनाव में उससे ज्यादा वोटो के अंतर से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में जीत रही है।

वहीं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव चूक गए, पांच साल पहले इसी बात को दमदारी से बोले रहते जब उनका बहुमत आया था तब वह मुख्यमंत्री बनते, उनको साढ़े चार साल तक घूमा कर रखा। रमन सिंह ने कहा कि 15 दिन के लिए डिप्टी सीएम बना दिया गया अब तो सरकार नहीं बन रही है तब जोर मार रहे हैं।  पहले जोर मार दिए रहते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।

 

#Raman Singh claims- BJP

Source : Agency

पाठको की राय