Wednesday, October 21st, 2026

15 साल में रमन ने सबको ठगा, कांग्रेस की सरकार दोबारा बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री : सीएम बघेल

राजिम

राजिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा वादा छत्तीसगढ़ की जनता से किया और वह हैं अगर कांग्रेस की सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में बनती है तो 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा साथ ही  42 लाख परिवार को बिजली बिल पटाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हांने कहा कि 15 साल में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माता, राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वर महादेव के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सबको ठका है क्योंकि उनकी बातों में कोई भरोसा नहीं है। मोदी ने काला धन को वापस लाने, 2 करोड़ नौकरी का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं किया, उन्हें सिर्फ अडानी का विकास समझ में आता है और वे उन्हीं का विकास कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 16 गारंटी दी है और सरकार दोबारा बनी तो उन्हे भी पूरा करेंगे और आज एक और वादा करता हंू कि 200 यूनिट बिजली पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को फ्री में दिया जाएगा, साथ ही 42 लाख परिवार को बिजली बिल पटाने की जरूरत नहीं होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय