Friday, October 23rd, 2026

ओरछा में जनभागीदारी से पांच लाख दीप जलाकर मनाएंगे रामनवमी

भोपाल
राजाराम की नगरी ओरछा में इस नवरात्र पर अयोध्या के  राम मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व की तर्ज पर 5 लाख दीप जलाकर रामनवमी मनाने की तैयारी है। यह दीपदान रामराजा मंदिर और उसके आसपास के इलाके में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत एक लाख श्रद्धालुओं के ओरछा पहुंचने की तैयारी है। इसे देखते हुए निवाड़ी जिला प्रशासन ने सुरक्षा और आवागमन की के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई है।

सीएम चौहान ने रामराजा की नगरी ओरछा को 10 अप्रैल रामनवमी पर दीपों से जगमगाने के लिए नागरिकों से भागीदारी का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान श्री रामराजा के दरबार में उपस्थित होकर प्राकट्य पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए नागरिक आमंत्रित हैं। ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन हो रहा है। इसके पहले उज्जैन में नागरिकों ने एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वत: स्फूर्त भावना से क्षिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर कीर्तिमान बना दिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक जिस भी कार्य में भागीदारी करते हैं, उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं।

 

#Ram Navami

Source : Agency

पाठको की राय