Monday, October 19th, 2026

Ram Mandir: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं', प्राण प्रतिष्ठा पर शंकराचार्यों के रुख से खफा केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली.

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है। अब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शंकाराचार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘राजनीतिक चश्मे’ से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों को राम मंदिर के कुछ पहलुओं की आलोचना करने के बजाय अपना आशीर्वाद देना चाहिए।

राणे ने कहा कि समाज और हिंदू धर्म को लेकर शंकराचार्यों को अपना योगदान बताना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘क्या उन्हें मंदिर को आशीर्वाद देना चाहिए या इसकी आलोचना करनी चाहिए? इसका मतलब है कि शंकराचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। यह मंदिर राजनीति के आधार पर नहीं, बल्कि धर्म के आधार पर बना है। राम हमारे भगवान हैं।’ वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान पर कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर का उद्घाटन करना चाहिए, राणे ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करेंगे, जिसके पास कोई काम नहीं है और जो घर पर बैठा है।

 

#Ram Mandir#Shankaracharyas stand#narayan rane#Modi through political lens

Source : Agency

पाठको की राय