Wednesday, October 21st, 2026

शंकर गंज चौराहा बिलगांव में नवरात्र के अवसर पर राम कथा का चल रहा आयोजन

राम कथा प्रवक्ता नीता भारती द्वारा किया जा रहा कथा का प्रवचन

राम कथा की अविरल धारा बह रही बिलगांव में

डिंडोरी/शहपुरा
दुर्गा उत्सव बिलगांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित शंकर गंज चौराहा में नवरात्रि के पावन अवसर पर शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिलगांव में श्री राम कथा का लगातार 8 दिनों से अनवरत चल रहा है। यहां प्रख्यात कथा वाचिका नीता भारती के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से संगीतमय श्रीराम कथा,कथा का वाचन किया जा रहा है।

रविवार को कथा के सातवे दिन श्री राम के कई चरित्रों और प्रसंगों का कथा वाचिका नीता भारती द्वारा वर्णन किया गया तथा मुनि आगमन,ताड़कावध एवं राम के द्वारा अहिल्या के उद्धार का सुंदर प्रसंग हुआ।जिसे श्रोता देखकर एवं सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।आपको बता दें कि यहां पर कथा का आयोजन दुर्गा उत्सव समिति शंकर गंज के सानिध्य में किया जा रहा है कथा के दौरान बिलगाव,ढोंढ़ा,पिपरिया सहित आसपास के गांवों की अधिक संख्या में भक्त कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।आपको बता दें कि यहां पर कथा 5 अक्टूबर तक चलेगी।

 

#Ram Katha

Source : Agency

पाठको की राय