Sunday, October 25th, 2026

358 क्विंटल गोबर बेचकर राम बकस ने कमाए 71 हजार 636 रुपए

सूरजपुर

गौठान नवापारा कला, विकासखंड प्रेमनगर के श्री राम बकस, गौठान में चौकीदार हैं। वो अपने परिवार के साथ गौठान में निर्मित चरवाहा कक्ष में ही रहते हैं। उनके पास कुल 0.13 हेक्टेयर जमीन, दो गाय तथा दो बछिया हैं। गौठान में आने वाले पशुओं तथा स्वयं के पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गांव के चौक-चौराहों से गोबर संग्रहण कर श्री राम बकस ने गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने से लेकर आज तक कुल 358.18 क्विंटल गोबर विक्रय किया है। जिससे उन्हें 71 हजार 636 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

रामबकस ने उक्त राशि का उपयोग 1 जोड़ी बैल खरीदने तथा अपने जमीन को खेती लायक बनाने के लिए उन्हें उपयोग में लाया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गौठान में  साग-सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। ये शासन की योजना ही है कि आज उनका परिवार एक बेहतर जीवन निर्वाह कर पा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में गोबर बेचने से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आज इस योजना के माध्यम से उनका परिवार सम्मान की जिंदगी जी रहा है। इसलिए वह गौठान की देखभाल अपने घर की तरह ही करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय