Tuesday, October 20th, 2026

रकुल ने साझा किया अमिताभ के साथ काम का अनुभव


एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ‘मे डे’ में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। एक बातचीत में उन्होंने बिग बी के साथ काम का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, मिस्टर बच्चन लगातार रिहर्सल करते हैं। वे लगातार अपने किरदार में रहते हैं। मैं सोचती थी कि उनसे बात करूं या नहीं। उन्हें डिस्टर्ब करूं या नहीं। किसी को इतना एफर्ट लगाते देखना अमेजिंग होता है।" कोरोना की दूसरी लहर के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने से पहले अजय देवगन के निर्देशन में बन रही ‘मे डे’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। रकुल ‘मे डे’ के अलावा ‘थैंक गॉड’ और ‘डॉक्टर जी’ में भी नजर आएंगी। एक अन्य फिल्म में वे ‘कंडोम टेस्टर’ की भूमिका भी करने वाली हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय