Monday, October 26th, 2026

रक्षाबंधन: इमरजेंसी में एंबुलेंस,पुलिस व परिवार को सूचना देगी स्मार्ट राखी

गोरखपुर
 अभी तक आपने सोने,चांदी,धागे,बांस,टेराकोटा की राखियों के बारे में सुना था। अब होनहार बेटियों ने एक ऐसी रांखी बनाई है जो भाइयों की रक्षा करेगी।इमरजेंसी होने पर यह रांखी एंबुलेंस,पुलिस और परिवार को सूचित करेगी। जानकारी के मुताबिक,आईटीएम गीडा की दो छात्राओं ने रक्षाबंधन पर भाइयों को विशेष सौगात दी है।संतकबीर नगर की रहने वाली पूजा यादव और बिहार की विजया रानी ने एक ऐसी स्मार्ट रांखी बनायी है जो भाइयों की संकट के समय रखवाली करेगी।किसी भी समस्या के आने पर यह स्मार्ट राखी पुलिस व परिजनों को सूचित करेगी।
 
ऐसे मिलेगी सूचना
इस स्मार्ट राखी को भाई के कलाई पर बांध कर अपने मोबाइल के ब्लूटूथ से अटैच कर सॉफ्टवेयर में आप अपने परिवार, एम्बुलेंस या पुलिस के 3 नंबर सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सॉफ्टवेयर में आप अपना ब्लड ग्रुप, मेडिकल संबंधित जानकारी भी सेव कर सकते हैं।स्मार्ट राखी में एक बटन लगा है। जो मुसीबत के समय दबाने पर परिवार, पुलिस और एंबुलेंस, डॉक्टर को मैसेज के साथ ही लोकेशन भेज देगा। इससे समय मुसीबत में आने वाले व्यक्ति की मदद हो सकेगी। एक्सीडेंट के समय भी ये राखी हाथ में मोबाइल लिए बिना एम्बुलेंस, परिवार के सदस्य और डॉक्टर्स को लोकेशन के साथ कॉल कर सकता है।
 
प्रेसीडेंट व सीएम की लगी है तस्वीर
इस स्मार्ट राखी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फोटो भी लगाई है।जो इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करेगी और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। आईटीएम गीडा के डायरेक्टर डॉ. एनके सिंह ने बताया कि दोनों छात्रों का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इन छात्राओं के आइडिया इनोवेशन से देश को और विकासशील बनाने में मदद मिलेगी।

 

#स्मार्ट राखी

Source : Agency

पाठको की राय