Sunday, October 25th, 2026

रक्षाबंधन एक प्राचीन परम्परा है, जो हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है : वन मंत्री रावत

रक्षाबंधन एक प्राचीन परम्परा है, जो हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है : वन मंत्री रावत

रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवदा में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन एक प्राचीन परम्परा है, जो हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। भाई-बहन के बीच स्नेह और प्यार को बढ़ावा देता है। रावत ने कहा कि राज्य सरकार बहनों के उत्थान के लिये दृढ़-संकल्पित है। लाड़ली बहना जैसी अनूठी योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की योजना है।

मंत्री रावत ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों लाड़ली बहनाओं से रक्षासूत्र बंधवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बहनों को वचन दिया कि मैं हर मोड़ पर आपके साथ हूँ। समाज में बहनों का सम्मान और महत्व हर समय बना रहेगा। मंत्री रावत ने ग्राम भोजका में रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी बहनों से राखियाँ बंधवाई। “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत बीआरसी कार्यालय कराहल में वृहद पौध-रोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। मंत्री रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के लिये पौध-रोपण किया जाना बहुत आवश्यक है।

वन मंत्री रावत ने ग्राम न्यागावं डोंडपुर रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। इस अवसर पर लाड़ली बहनायें, जन-प्रतिनिधि, आम नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

#Ramniwas Rawat

Source : Agency

पाठको की राय