रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना, ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपहार में दिए पौधे और तिरंगा
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल । ( अपनी खबर)
सम्पूर्ण संसार में दया एवं करुणा रूपी विचारों को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनें आज रक्षाबंधन का पावन पर्व मना रही है। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी डॉ. रीना ने अपनी खबर को बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अभिनव पहल की गई है।
ब्रह्माकुमारीज के कल्पतरूह प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस वर्ष रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी बहनों से आह्वान किया कि वे इस रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को एक पौधा सौगात के तौर पर अपने भाइयों को दें ।उन्होंने भाइयों से अनुरोध किया कि वे अपनी बहनों से राखी बंधवाने के पश्चात बहनों को एक पौधा गिफ्ट अवश्य करें ।
ब्रह्माकुमारीज, गुलमोहर सेवाकेंद्र प्रभारी डॉ. रीना ने सभी से आह्वान किया है कि अगर हम सब इस शुभ कार्य में सहयोगी बनते हैं, तो हम अपनी प्रकृति को हरा भरा कर सकते हैं और आजादी के अमृत महोत्सव में प्रकृति को ओर भारत मां को हम फिर से धन-धान्य से भरपूर कर सकते हैं। क्योंकि हरियाली में ही हम सबकी खुशहाली है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन अर्थात पवित्रता के संकल्प लेने का पर्व, रक्षाबंधन अर्थात नारी के प्रति सम्मान का पर्व, रक्षाबंधन अर्थात ईश्वरीय नियमों एवं मर्यादा के बंधन का पर्व है।
भोपाल में ब्रह्माकुमारीज संस्था के गुलमोहर सेवाकेंद्र पर दिव्य स्वमानों की राखियां तैयार की गई हैं। उन्होंने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए तिलक, रक्षासूत्र, मिठाई, नारियल के बारे में भी बताया। डा. रीना ने सभी को रक्षासूत्र बांधने के बाद उपहार में पोधें ओर तिरंगा भी भेंट किया ।
कार्यक्रम में बीके रिचा, बीके कुंती, बीके द्वारिका, बीके रावेंद्र भाई, बीके राहुल भाई, बीके सतीश भाई, बीके राम भाई, बीके सुरेश भाई, बीके विश्वनाथ भाई, बीके घनश्याम भाई जी एवं सैकड़ों भाई बहनें उपस्थित रहे।

पाठको की राय