Saturday, October 24th, 2026

डाकघरों में उपलब्ध है राखी के लिफाफे

जगदलपुर
डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व में राखी भेजने राखी लिफाफे विक्रय की व्यवस्था की गई है। बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रधान डाकघर जगदलपुर, कांकेर, उप डाक घर कोंडागांव, भानुप्रतापपुर, पखांजूर कैम्प, नारायणपुर, चारामा, केशकाल, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, किरंदुल, बचेली, गीदम, जगदलपुर सदर बाजार, कचहरी, रेल्वे कॉलोनी एवं धरमपुरा में राखी लिफाफे विक्रय के लिए उपलब्ध है। राखी भेजने के लिए जिला मुख्यालय में पीले रंग की पत्र पेटी स्थापित की गई है। आम जन राखी मेल पीले रंग की पत्र पेटी में पोस्ट करें। राखी स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से भेज सकते है। राखी भेजने के लिए विभाग ने अन्य राज्यों के लिए 16 अगस्त एवं राज्य के भीतर के लिए 17 अगस्त तक समय सीमा निर्धारित की है। उक्त जानकारी अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग जगदलपुर ने दी है।

 

#Rakhi

Source : Agency

पाठको की राय