Friday, October 23rd, 2026

राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय भी हुई कोरोना संक्रमित

रायपुर
छत्तीसगढ़ से राज्य सदस्य सांसद सरोज पांडेय भी कोरोना संक्रमित हो गई है और फिलहाल उनका इलाज नई दिल्ली के एम्स में  चल रहा है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने फोन पर संपर्क कर उनका हालचाल पूछ रहे है।

कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद सरोज पांडेय ने अपने आॅफिसिलय ट्वीट एकाउंट के माध्यम से देते हुए कहा कि कल स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण कोविड 19 की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं। इसकी खबर जैसी ही राजधानी पहुंची भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क से उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम की कामना भी की।

 

#राज्यसभा सदस्य

Source : Agency

पाठको की राय