Thursday, October 22nd, 2026

हर वर्ग को राहत देने वाला बजट-परिवहन एवं राजस्व मंत्री राजपूत

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट के बारे में कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने सभी वर्गो को राहत देने वाला बजट बताया है। इसमें सामान्य जन पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा िक  राजस्व मंत्री के रूप में ये कह सकता हूँ कि आमजन को विभिन्न प्रकार से राजस्व राहत प्रदान की गई है। भू-अधिकार पुस्तिका को भौतिक रूप से समाप्त करते हुए कम्प्यूटरीकृत भू-अधिकार पुस्तिका की सुविधा भूलेख पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई है। एक लाख 50 हजार किसानों द्वारा इस ऑन लाईन पुस्तिका की सुविधा का लाभ उठाया गया है। जहाँ तक भू- अभिलेखों को कम्प्यूटरीकृत करने की बात है प्रदेश विगत दो वर्षो से देश भर में प्रथम स्थान पर है।

 मंत्री राजपूत ने कहा वर्तमान अभिलेख पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत हैं जबकि पुराने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। भू अभिलेखों की 4 करोड़ से अधिक सत्यापित प्रतियाँ ऑन लाइन जारी की गई हैं। इसीके साथ अविवादितनामांतरण एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण की सुविधा भी जन-सामान्य को उपलब्ध कराने की दृष्टि से सायबर तहसील की परिकल्पना की गई है। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष में यह सुविधा प्रदेश के नागरिकों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

#बजट-परिवहन

Source : Agency

पाठको की राय