Friday, October 23rd, 2026

भारतीय तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र का उद्घाटन करेंगे राजनाथ

नई दिल्ली
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे।
तट रक्षक बाल के प्रवक्ता ने  बताया कि सिंह दो अतिरिक्त सुविधाओं, चेन्नई क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) और पुड्डुचेरी में तटरक्षक एयर एन्क्लेव (सीजीएई) का भी उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय समन्वय में एक बड़ी प्रगति को उजागर करता है, जो भारतीय समुद्र तट पर समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चेन्नई में नया एमआरसीसी प्रतिष्ठित संस्थान बनने के लिए तैयार है, जो समुद्र में संकट में फंसे नाविकों और मछुआरों के लिए समुद्री बचाव कार्यों के समन्वय और प्रभावशीलता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधा केंद्र समुद्र में जीवन की सुरक्षा और गंभीर परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। चेन्नई बंदरगाह परिसर में स्थित आईसीजी क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) भी समुद्री प्रदूषण प्रबंधन में एक अग्रणी कदम है।

 

 

#Rajnath Singh

Source : Agency

पाठको की राय