राजनांदगांव : 10 लाख रुपये की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से आकर वारदात को देते थे अंजाम
राजनांदगांव.
सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर नकद और सोने-चांदी को मिलाकर 10 लाख रुपये का माल पार दिया है। शातिराना तरीके से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। मामले में शाहरुख खान और उसके दो अन्य चोर साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राजनांदगांव शहर के महेश नगर में 25 फरवरी को सूने मकान का ताला तोड़कर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवराज चोरी कर लिए थे। पूरे मामले की जांच बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा की जा रही थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने एक सिल्वर कार जो संदिग्ध वाहन थी, उसे ट्रेस किया। जहां आसपास के प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किया गया। सीसीटीवी की मदद से पता चला कि मध्य प्रदेश की ओर यह कार गई है, जहां जबलपुर पुलिस की मदद से राजनांदगांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच लाख 63 हजार रुपये नकद सोने-चांदी के जेवराज, बरामद किया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। मामले में शाहरुख खान और दो अन्य साथी चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा घर की रेकी करते -
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर आरोपियों द्वारा घर की रेकी करते हुए सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। शहर के महेश नगर में भी आरोपियों ने 25 फरवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।
- अमित पटेल, सीएसपी, राजनांदगांव
#commit crime#coming from Uttar Pradesh#three accused arrested#theft of Rs 10 lakh#Rajnandgaon.

पाठको की राय