Thursday, October 22nd, 2026

429 ग्राम पंचायतों और 8 नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन

बेमेतरा
समाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों व्यक्तित्व के विकास के लिए बेमेतरा जिले के 429 ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका बेमेतरा मे 07, नगर पंचायत नवागढ़, बेरला, मारो, थानखम्हरिया, साजा, देवकर, परपोड़ी सभी मे 02-02 क्लब गठित किये जायेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 450 राजीव गांधी युवा मितान क्लब गठित किये जाएंगे। क्लब में 20 से 40 सदस्य शामिल होंगे जिसमें 18 से 40 वर्ष तक की महिला, पुरुष युवा सदस्य चयनित किए जाएंगे। सदस्यों के चयन में ऐसे पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर जो शिक्षा, खेल, राजनीति कौशल, एनएसएस, समाज सेवा के क्षेत्र में उच्च योग्यता संपन्न हो, को प्राथमिकता दी जाएगी।

खेल अधिकारी ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब में अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति इस क्लब के सदस्य नहीं बन सकते, शिक्षित बेरोजगार, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, राजनीति, कौशल में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी तथा एनएसएस, एनसीसी, एनवायके आदि पृष्ठभूमि वाले युवाओं, नि:शक्त युवाओं एवं श्रमदान करने वाले युवाओं का वरीयता दिया जायेगा। पात्रता रखने वाले युवा निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के आवेदक मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं। राजीव युवा मितान क्लब का जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है। शासन द्वारा प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह मे 25 हजार रुपये के मान से सालाना एक लाख रुपये तक की मदद राशि प्रदान की जायगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय