Rajim Kumbh: भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा
गरियाबंद/रायपुर.
जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प-2024 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव दिखा। यह राजिम कुंभ कल्प रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक रोहित यादव विशेष मौजूद थे।
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि राजिम कुंभ कल्प में संत महात्मा अमृतवाणी, शिव वर्षा करते हैं मैं उनका अभिनंदन और स्वागत करता हूं। पूरे देश में नदियों, पानी को बचाने जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि नदियों के त्रिवेणी संगम की तरह ही राजिम में तीन जिलों का भी संगम है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है, प्रभु श्रीराम का वन गमन मार्ग है यह पूरे देश और विश्व को पता लगे इसी उद्देश्य से राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माघी पुन्नी मेला हमारे देश के हजारों लाखों साल का इतिहास है परंतु इतिहास को समृद्ध बनाना हमारी जिमेदारी हैं। इसीलिए हमारी सरकार ने संत महात्माओं के सुझाव पर इसके साथ में कल्प शब्द जोड़ा और राजिम कुंभ कल्प के रूप में आयोजन किया जा रहा है।
#Sadhus and saints#all over the country#Rajim Kumbh Kalpa 2024#started with grand Ganga Aarti.

पाठको की राय