Sunday, October 25th, 2026

कृषि मंत्री से सौजन्य भेंट की राजेश्री महन्त ने

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त डॉ रामसुन्दर दास जी महाराज ने संसदीय कार्य, कृषि, जल संसाधन, पशु धन विकास विभाग मंत्री  रविन्द्र चौबे जी से सौजन्य मुलाकात कर आयोग द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त डॉ रामसुन्दर दास महाराज ने मंत्री चौबे चर्चा करते हुए कहा कि राज्य मे पंजीकृत गौशालाओं, गौठानों एवं बरसात के पूर्व गौवंशियों एवं भैसवंशियों को लगने वाले टिका के सम्बन्ध में चर्चा किये।गौशालाओं के सुव्यवस्थित संचालन के सम्बन्ध में श्री चौबे  ने प्रसन्ता व्यक्त किये राजेश्री महन्त जी ने श्री चौबे  को शिवरीनारायण पधारने हेतु आग्रह किये जिसे सहर्ष स्वीकारते हुए शीघ्र आने का वचन दिया। इस अवसर पर चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक श्री रामकुमार यादव जी, जनपद सदस्य बाबा कमलेश सिंह जी, निर्मल दास वैष्णव जी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय