Tuesday, October 20th, 2026

राजेंद्र पाल बोले, जो जनता से किए वादे पूरे ना कर पाएं उसे सत्ता में आने का हक नहीं; हमें दें मौका

देहरादून
आम आदमी पार्टी आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने उत्तराखंड में रहीं समय-समय की सरकारों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर सकती है उसे सत्ता में आने का हक नहीं। साथ ही उन्होंने जनता से एक मौका भी मांगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेंद्र पाल ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि पिछले चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र को पढ़ें और देखें कि कितने वादे पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में जो वादे किए, उससे कहीं ज्यादा काम किया है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से अपील की है कि आप राज्य में तीसरा विकल्प बनकर आई है। जनता आप पार्टी को मौका दे। आप उत्तराखंड के विकास के रास्तों को खोलने का काम करेगी।

 

 

#Rajendra Pal

Source : Agency

पाठको की राय