Thursday, October 22nd, 2026

आइएफएस परीक्षा में राजधानी के श्रेयस श्रीवास्तव को मिली 9वीं रैंक

भोपाल
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें भोपाल के श्रेयस श्रीवास्तव को भारत में नौंवी रैंक मिली है। उनके पिता मप्र के पूर्व डीजीपी राजेंद्र कुमार हैं और माता सूचि श्रीवास्तव मैनिट में विभागाध्यक्ष हैं। श्रेयस श्रीवास्तव ने कैंपियन स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद ट्रिपल आइआइटी इलाहाबाद से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया था। श्रेयस का यह दूसरा प्रयास था। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें अच्छा रैंक मिलेगी। वे कहते हैं कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में तैयारी करें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि पिता से बचपन से ही सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा मिली।

 

#Rajdhani's Shreyas Srivastava

Source : Agency

पाठको की राय