Sunday, October 25th, 2026

'राजधानी वालों तैयार हो जाओ', अबकी बार जमकर बरसेगा सावन, जानिए IMD का अपडेट

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम भीगा-भीगा है। हालांकि कहीं-कहीं उमस से लोग तंग है लेकिन अब मौसम विभाग ने लोगों को बड़ी राहत देने वाली बात कही है। उसका कहना है कि मानसून 6 दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गया है ऐसे में जुलाई में जमकर यहां पर बारिश होगी। आपको बता दें कि आज से सावन मास की शुरुआत हुई है, जिसमें काफी बरसात होती है।

आईएमडी मे आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उसका कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और बारिश के दौरान हवाएं चलेंगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की गिरावट हुई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
 

 

#अबकी बार जमकर बरसेगा सावन

Source : Agency

पाठको की राय