Sunday, October 25th, 2026

जल्द घोषित होंगे राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा नतीजे

नई दिल्ली
राजस्थान राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए और चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानि लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। राजस्थान पुलिस। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही 4388 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम एक-दो दिनों घोषित किए जा सकते हैं। बात दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई तक और फिर 2 जुलाई 2022 को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

उम्मीदवारों को अपना राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम देखने के लिए औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेके के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

Rajasthan Police Constable Result 2022: लिखित परीक्षा परिणाम के बाद क्या?
दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 में निर्धारित न्यूनतम अंकों के अनुसार सफल घोषित किया जाता है, उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) में सम्मिलित होना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 फीसदी और एससी/एसटी को कम से कम 36 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

 

#Rajasthan Police Constable

Source : Agency

पाठको की राय